फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां संत व गायों का निवास, वहीं रहता है सनातन धर्म : बलराम

Mon, 06 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों का आठवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भगवान का स्वरूप सच्चिदानंद हैं। वह जहां रहते हैं वहां आनंद ही आनंद होता है। जहां सनातन धर्म है वहीं नारायण का निवास होता है। सनातन धर्म वहीं रहता है जहां संत और गायों का निवास होता है।
ये बातें विष्णु मंदिर मेडिकल कॉलेज रोड पर आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन रविवार को अयोध्या से पधारे कथा व्यास आचार्य बलराम दास ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत देश का हृदय यहां के गांव में बसता है। गांव के लोग इतने भोले होते हैं कि किसी नए आगंतुक का भरपूर स्वागत करते हैं।
इससे पूर्व कथा के शुभारंभ में उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संत राज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ग्रामीण कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष महंत सिंह, समित के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी, श्री भागवत पुराण और व्यासपीठ की आरती कर किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में मुख्य यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्र के नेतृत्व 21 कुंडीय यज्ञ में मुख्य यजमान सुधीर सिंह व उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह सहित 45 दंपतियों ने आहुति डाली। वहीं रामलीला में कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक दयानंद शर्मा, बृजेश मणि मिश्र, शिशिर वर्मा, विशाल चौराशिया, मीरा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें