गोरखपुर। लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महेवा मंडी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच नमूने लिए। इनमें सेब, फूलगोभी, पत्तागोभी, पालक, शिमला मिर्च आदि शामिल हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा, स्वामीनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद