गोरखपुर। बिजली निगम के अभियंताओं ने बुधवार को शहरी खंड में चेकिंग अभियान चलाकर भुगतान नहीं करने वाले 172 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। साथ ही सेक्शन थ्री का नोटिस दिया।
विद्युत नगरीय वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी चारों खंडों में अभियान चला गया। इस दौरान 172 बकाएदारों की बिजली काट कर दी गई। इन पर करीब 87 लाख से अधिक का बकाया है। खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने संबंधित क्षेत्रों में विच्छेदन टीम का गठन किया है। वितरण खंड प्रथम में तीन, द्वितीय में दो टीम व तृतीय एवं चतुर्थ में एक टीम का गठन हुआ है। बकाएदारों को मोबाइल काल कर बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। अभियान के बाद कुछ उपभोक्ताओं ने काउंटर पर 117 लाख तो कुछ ने 50 लाख से भी अधिक का ऑनलाइन भुगतान किया। संवाद