फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब सुरक्षित रहेंगे सैंपल...नथमलपुर लैब भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद्य सामग्रियों में मिलावट की आशंका को देखते हुए लिए गए सैंपल की अब बेहतर रख-रखाव होगी। पुराने सैंपल को छांटकर अलग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग के कार्यालय से सैंपल को छांटे गए और पुराने सैंपल को नथमलपुर स्थित लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, विभाग के पास सैंपल के रख-रखाव के लिए अलग से जगह नहीं है। जिस कमरे में स्टॉफ बैठते हैं, उसी में बहुत सारे सैंपल रखे गए थे। इसके अलावा गैलरी में अलमारी और बक्शे में सैंपल रखे गए हैं। इसमें 25 से 30 साल पुराने सैंपल भी हैं। इन सैंपल की अब छंटनी शुरू हो गई है। ऐसे मामलों के सैंपल जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है, उन्हें अलग छांटा गया है। इसके अलावा जिन मामलों में अदालत का फैसला आ चुका है, उनसे संबंधित सैंपल अलग कर दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुराने सैंपल शार्टलिस्ट किए गए हैं। कुछ सैंपल नथमलपुर स्थित लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें