फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ‘समर्थ’वान हुआ एमएमएमयूटी...अब पूरी तरह पेपरलेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के ई-गवर्नेंस पोर्टल ''''समर्थ'''' का शुभारंभ सोमवार को राजभवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया। इसके साथ ही एमएमएमयूटी प्रदेश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया जो पूरी तरह से ई-गवर्नेंस से संचालित होगा। एमएमएमयूटी ने समर्थ को पूरी तरह से प्रभावी कर दिया है।
विज्ञापन

कुलाधिपति ने एमएमएमयूटी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ ईआरपी को प्रभावी करने के बाद अब इसे लागू करने में अन्य विश्वविद्यालयों की मदद करनी चाहिए। विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय समाज का हिस्सा हैं और विश्वविद्यालयों को अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वाह करना चाहिए।
विश्वविद्यालय में समर्थ ई-गवर्नेंस के नोडल अधिकारी डॉ. रोहित तिवारी ने विश्वविद्यालय की समर्थ ईआरपी के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि इसमें बेस मॉड्यूल सहित एकेडमिक्स, अकाउंट्स एवं फाइनेंस, एडमिशन, डाटा मैनेजमेंट, एमप्लॉय सर्विस, गवर्नेंस, रिक्रूटमेंट, यूनिवर्सिटी फैसिलिटीज आदि कुल 41 मॉड्यूल हैं। इन्हीं मॉड्यूल्स के अंतर्गत विश्वविद्यालय की समस्त प्रक्रियाएं निहित हैं।
विज्ञापन

सोशल इंटर्नशिप बना पाठ्यक्रम का हिस्सा
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कुलाधिपति सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्वबोध विकसित करने के लिए सोशल इंटर्नशिप को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के बाद प्रत्येक छात्र द्वारा 80 घंटे की सोशल इंटर्नशिप किए जाने को पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में समर्थ ईआरपी लागू होना पेपरलेस गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे लागू करने में विश्वविद्यालय को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार नहीं वहन करना पड़ा।
समर्थ पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे, विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जय प्रकाश, वित्त नियंत्रक अशोक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी समर्थ ई-गवर्नेंस डॉ रोहित तिवारी, अधिष्ठाता स्नातक अध्ययन प्रो. वीके मिश्र, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. वीएल गोले, परीक्षा नियंत्रक डॉ. डीएस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें