फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव कल, सपा ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा में चल रहा मंथन

Mon, 18 Jan 2021 09:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों के लिए चुनाव 19 जनवरी को होगा। समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा में प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन जारी है। कांग्रेस, बसपा की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

 
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सपा ने अपने तीन प्रत्याशी घोषित कर पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा और अन्य दलों में भी प्रत्याशियों के चयन के लिए मंथन शुरू हो गया है। एक महिला पार्षद को कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक में निर्णय लिया गया था, लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है। 19 जनवरी को कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव हो जाने के बाद उपसभापति के लिए भी सरगर्मी तेज होगी।

दरअसल, कार्यकाल पूरा होने की वजह से भाजपा के तीन कार्यकारिणी सदस्य उपसभापति अजय राय, रामभुआल कुशवाहा व राजेश तिवारी और सपा के उजैर अहमद व आकाश चौहान तथा कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू कार्यकारिणी से बाहर हो गए हैं। अब कार्यकारिणी सदस्यों में भाजपा के मनु जायसवाल, आलोक सिंह विशेन और अभिषेक निषाद, सपा के शकुन मिश्रा एवं रमेश यादव तथा निर्दल आनंद वर्धन सिंह बचे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जियाउल इस्लाम, मतीनउद्दीन एवं अभिमन्यु मौर्य होंगे सपा प्रत्याशी

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जियाउल इस्लाम, मतीनउद्दीन और अभिमन्यु मौर्य पार्टी प्रत्याशी होंगे। रविवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्षद दल की बैठक में इसकी घोषणा की गई।

जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी, महानगर निवर्तमान महासचिव सिंहासन सिंह यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में समाजवादी पार्टी पार्षद दल का मुख्य सचेतक अभिमन्यु मौर्या, उप सचेतक लाल बहादुर पासवान को नियुक्त किया गया।

बैठक में पार्षद अमीरउद्दीन अंसारी, अशोक यादव, शहाब अंसारी, मोहम्मद अख्तर, शकुन मिश्रा, हीरालाल यादव, रमेश यादव, संजय यादव, सौरभ विश्वकर्मा, रामजन्म यादव, उजेर अहमद असलम सन्नू, प्रभाकर पासवान, वजीउल्लाह अंसारी, आकाश चौहान, विश्वजीत त्रिपाठी, जुबेर अहमद, मोहम्मद इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें