फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साड़ी सेंटर से दो करोड़ के गोलमाल का आरोपी सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संचालिका ने कैशियर समेत पांच सेल्समैन के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
विज्ञापन


गोरखपुर। गोलघर स्थित प्रतिष्ठित कपड़ा प्रतिष्ठान में करीब दो करोड़ रुपये के गोलमाल के मामले में कैंट पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लक्की शर्मा दुकान में कैशियर और सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। इससे पहले एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय सिंह ने बताया कि गोलघर स्थित संगम साड़ी सेंटर की मालिक वंदन टेकरीवाल ने तीन जनवरी 2026 को अपने कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि कैशियर रवि प्रताप सिंह, लक्की शर्मा, सूरज जायसवाल, प्रियेश सिंह और सेल्समैन प्रशांत नायक ने फर्जी बिल तैयार कर लगभग दो करोड़ रुपये का गोलमाल किया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कैशियर और अन्य कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से बिलों में हेराफेरी की और रकम का गोलमाल किया।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी लक्की शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले में बैंक लेन-देन और दुकान के लेखा अभिलेखों की भी जांच कर रही है। कैंट पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें