फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाशिवरात्रि पर गंगोत्री के गंगाजल की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए गंगोत्री के गंगाजल की इन दिनों मांग बढ़ गई है। मुख्य डाकघर समेत अन्य डाकघरों में गंगाजल की बिक्री बढ़ गई है। 30 रुपये में 250 एमएल मिलने वाला गंगाजल इन दिनों मुख्य डाकघर में खूब बिक रहा है। बिक्री को देखते हुए मुख्यालय से और गंगाजल की आपूर्ति के लिए डाक विभाग कवायद कर रहा है।
विज्ञापन


डाक विभाग के अनुसार, महाशिवरात्रि को देखते हुए एक हजार गंगाजल की बोतलें मंगाई गई थीं। इसे गोरखनाथ, कुनराघाट, खजनी, कौड़ीराम, बांसगांव, सहजनवां, बड़हलगंज, गोला आदि डाकघरों पर भेजा गया। बिक्री बढ़ने पर अब और आपूर्ति के लिए मुख्यालय में डिमांड भेजा जाएगा। मुख्य डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर सूर्य कुमार पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए गंगाजल की बिक्री के लिए अगल काउंटर बनाया गया है। रोजाना करीब 25 से 30 बोतल की बिक्री हो रही है। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर स्टाल लगाने की भी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें