फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली निगम के 36 कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीएफ आईडीएफ प्रकरणों को शून्य करने में लापरवाही के मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बिजली निगम के विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम में तैनात 10 एसडीओ, सात जेई, 17 जूनियर मीटर टेस्टर और दो कार्यकारी सहायक का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। आरडीएफ आईडीएफ प्रकरणों को शून्य करने में लापरवाही और नए कनेक्शन को जारी करने में देरी को लेकर ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
बिजली निगम की तरफ से आईडीएफ मीटरों को नए स्मार्ट मीटर से बदलने का आदेश जारी किया गया था। अधीक्षण अभियंता ने जारी आदेश में बताया है कि आईडीएफ प्रकरणों को शून्य करने के निर्देशों के बावजूद परीक्षण खंड प्रथम के एसडीओ मो. सज्जाद आलम, शिव चरण यादव, जेई लालमन और रंजीत सिंह के साथ ही खंड के 17 जूनियर मीटर टेस्टर द्वारा ऐसा नहीं किया गया। इसको लेकर उनके जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्रामीण प्रथम खंड के विद्युत वितरण में तैनात आठ एसडीओ का वेतन आरडीएफ को शून्य नहीं करने और पांच जेई व दो कार्यकारी सहायक का वेतन नए कनेक्शन को समयावधि में जारी नहीं करने के आरोप में रोका गया है। उधर, जेई संगठन सचिव विजय सिंह ने बताया कि आदेश निरस्त कर दिया गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें