फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से नुकसान की भरपाई का आदेश: बिजली निगम के 2300 अभियंताओं, अन्य कर्मियों का रुकेगा वेतन

Fri, 31 Mar 2023 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

16 से 19 मार्च तक की इस हड़ताल के दौरान गोरखपुर जोन के ग्रामीण परिक्षेत्र के 250 फीडर से जुड़े गांवों व कस्बों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व पावर कारपोरेशन चेयरमैन एम देवराज के साथ बातचीत के बाद बिजली कर्मचारी नेताओं ने पूर्व घोषित 72 घंटे की हड़ताल के एक दिन पहले ही हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मियों की हड़ताल से हुए नुकसान की वसूली अभियंताओं से करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुपालन में जोन के 2,300 अभियंताओं, तकनीकी कर्मचारियों व संविदा कार्मिकों के मार्च का वेतन रोक दिया जाएगा। इस सूचना पर सभी संवर्ग के कार्मिकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में इसकी सूची तैयार कर पावर कारपोरेशन के एमडी को भेज दी गई। इस सूची में उन अभियंताओं व कर्मचारियों के नाम हैं, जिन्होंने कार्य का बहिष्कार कर सीई दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था।

16 से 19 मार्च तक की इस हड़ताल के दौरान गोरखपुर जोन के ग्रामीण परिक्षेत्र के 250 फीडर से जुड़े गांवों व कस्बों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व पावर कारपोरेशन चेयरमैन एम देवराज के साथ बातचीत के बाद बिजली कर्मचारी नेताओं ने पूर्व घोषित 72 घंटे की हड़ताल के एक दिन पहले ही हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह

हड़ताल के दौरान भी गैरहाजिर कार्मिकों की सूचना भेजी गई थी। उस समय सिर्फ संख्या भेजी गई। अब कारपोरेशन ने कार्मिकों के नाम व सैप आईडी भी मांगी है। ताकि ईआरपी पोर्टल पर गैरहाजिरी का उल्लेख करते हुए वेतन की कटौती की जाए।

ये है हड़ताली कार्मिकों की संख्या
 
संवर्ग     संख्या
अभियंता 250
तकनीकी संवर्ग 600
संविदा कार्मिक 1500
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि प्रबंधन की तरफ से जो सूचना मांगी गई थी, उसे भेजी गई है। इसमें कर्मचारियों के नाम पदनाम, सैप आईडी व अन्य विवरण का उल्लेख है। पहले चरण में नियमित कार्मिकों के मार्च के वेतन से कटौती होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें