फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ढोल नगाड़ों के साथ निकली साईं की पालकी यात्रा

Sat, 24 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
श्री साई सेवा संस्थान गोरखपुर द्वारा श्री साई महोत्सव के 20वें स्थापना दिवस (बसंत पंचमी) के अवस
विज्ञापन

विज्ञापन
- भजनों पर थिरके श्रद्वालु, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
- कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक पर हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। वसंत पंचमी के अवसर व साईं महोत्सव के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर से ढोल नगाड़ों के बीच साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही शाम को कालीबाड़ी मंदिर में भजन का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया।

साईं सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा सुबह 11 बजे निकाली गई। पालकी के साथ मां सरस्वती, भगवान शिव, मां पार्वती व बजरंगबली की झांकियां भी रहीं। शोभायात्रा में गायक सुजीत सैनी श्रद्धालुओं को भजन सुना रहे थे। वहीं, पालकी के पीछे ढोल नगाड़े भी बज रहे थे। शोभा यात्रा रेती चौक से चलकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, खूनीपुर, बक्शीपुर, एडी चौक, टाउनहॉल व माया बाजार होते हुए कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को कालीबाड़ी मंदिर में भजन गायक नंदू मिश्रा ने साईं बाबा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्त किए। भजनों से पूरा परिसर भक्ति से सराबोर हो गया। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद वर्मा, हरि गोविंद वर्मा, संतोष वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें