फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिथिला से अयोध्या दंडवत यात्रा पर निकले संत

Fri, 02 Feb 2024 07:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया गया स्वागत, चार महीने में कर चुके है चार सौ किलो मीटर की यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में मिथिला के प्राचीन धार्मिक स्थल अहिल्या स्थान अहियारी कमतौल दरभंगा बिहार के मंदिर की मुख्य पुजारी अवनीका किशोरी और रामेश्वर मिश्रा मिथिला से अयोध्या तक यात्रा तक दंडवत यात्रा पर निकले हैं। चार महीने में करीब 400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे।
विज्ञापन

उनके गोरखपुर पहुंचने पर मोहद्दीपुर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में सम्मिलित संत द्वय ने बताया कि उन्होंने 24 अक्तूबर 2023 में दशहरा के समय यह यात्रा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अहिल्या स्थान से प्रारंभ की थी। यात्रा करने के पीछे भगवान के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा को दिखाना एवं भारत जो हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर है उसके लिए समाज में लोगों का जन जागरण करना है।उन्होंने बताया कि अब भी लगभग 130 किलोमीटर की यात्रा और बाकी रह गई क्योंकि एक दिन में तीन किलोमीटर चल पाते हैं। अयोध्या पहुंचने में अभी दो महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में दुर्गेश त्रिपाठी ,मनोज गौड़, डॉ डीके सिंह, सूर्यनाथ सिंह, विश्वजीत शाही, बाबूलाल, सतीश सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें