फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन-चार पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों के सिर पर न हेलमेट था और न ही पैर में जूता।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। विकास कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म तीन-चार पर नया फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए पुराने फुट ओवरब्रिज की नींव को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार को यहां काम के दौरान न तो कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग थी और न ही किसी अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें