फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ईएमटी व आशा की सूझबूझ से महिला का हुआ प्रसव, 15 मिनट के अंदर पहुंच गई 102 नंबर एंबुलेंस

Tue, 03 Aug 2021 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 एंबुलेंस रोक कर एंबुलेंसकर्मियों की मदद से गोरखनाथ पुल के पास प्रसव कराया गया और फिर जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ईएमटी विश्वनाथ प्रताप सिंह के साथ बच्चा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सोमवार की देर रात गोरखनाथ पुल के पास 102 नंबर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया है। कॉल करने के 15 मिनट के अंदर 102 नंबर एंबुलेंस सेवा पहुंच गई। लेकिन जब रास्ते में प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो एंबुलेंस में प्रसव ही कराना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंधियारीबाग निवासी रामकिशुन की पत्नी कुसुम (26) को सोमवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो 12.42 बजे एंबुलेंस को परिजनों ने कॉल किया। कॉल करने के अंदर 102 नंबर एंबुलेंस पॉयलट आशीष सिंह और इमर्जेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे गए।

इस बीच कुछ ही दूर चलने पर कुसुम की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। कुसुम के पति रामकिशुन ने बताया कि एंबुलेंस रोक कर एंबुलेंसकर्मियों की मदद से गोरखनाथ पुल के पास प्रसव कराया गया और फिर जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस बीच आशा कार्यकर्ता शांति भी मदद के लिए मौजूद रहीं। एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही जीवीके फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अजय उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी में प्रसव कराने और अन्य मेडिकल जटिलताओं के संबंध में एंबुलेंसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें