फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वच्छता और विभागों के सहयोग से होगा बीमारियों पर प्रहार

विज्ञापन
सदर सांसद, ग्रामीण विधायक और सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया
विज्ञापन

विज्ञापन

सदर सांसद, ग्रामीण विधायक और सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया
31 जुलाई तक चलेगा अभियान, 17 से घर-घर जाएगी आशा और आंगनबाड़ी की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जनजागरूकता और स्वच्छता के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए एक माह तक चलने वाला विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शनिवार को हो गया। सांसद रवि किशन शुक्ल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और सीएमओ ने डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने एनेक्सी भवन से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 31 जुलाई तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर बुखार, कुपोषित बच्चों, टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों की सूची बनाएगी।
सांसद रवि किशन ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचाव होगा। इस कार्य में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि स्वच्छता से इंसेफेलाटिस जैसी बीमारी खत्म होने लगी है। सीएमओ ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। ऐसे में बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि अप्रैल में चले अभियान के दौरान जिले ने पांच सूचकांकों में राज्य के मानकों के अनुसार बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मऊ जिले के सीएमओ डॉ. नंद कुमार, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. गणेश यादव, डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. मुकेश रस्तोगी, डीएमओ अंगद सिंह, केएन बरनवाल, सुनीता पटेल, पंकज आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें