-
- भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से मेयर सहित अन्य डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
- क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भी मौजूद रहे
- चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात: मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डॉक्टर्स-डे के मौके पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का अभिनंदन व अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अथिति मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। गोरखपुर नगर को उत्तम नगर बनाकर इसे आदर्श के रूप में स्थापित करना ही मेरा लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि डाॅ. वाई सिंह के संयोजन की सराहना करता हूं, जिन्होंने अल्प समय में समस्त चिकित्सकों को यहां उपस्थित किया। किसी के जीवन की रक्षा करना, संकट से मुक्त करने का चिकित्सकीय कार्य निश्चित रूप से ईश्वरीय कार्य होता है।
कार्यक्रम के संयोजक व चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ. वाई सिंह ने कहा कि डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का मेयर के रूप में चयन होना ही चिकित्सकीय समुदाय के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, विधायक डॉ. असीम कुमार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डीके सिंह व संचालन डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ. एसके लाट, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. शांतनु प्रकाश, डॉ. शशांक कुमार, डॉ. बीएन चौधरी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. रोशन झा, डॉ. अमित आदि मौजूद रहे।
फोटो-
-
निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
गोरखपुर। इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन सहजनवा ब्रांच की ओर से डॉक्टर्स-डे के मौके पर शनिवार को वृद्धाआश्रम, गोकुलधाम में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहजनवा ब्रांच के सचिव डाॅ. राजकुमार सिंह ने किया। डाॅ. मनीष सिंह और डाॅ. डब्लयू रहमान ने बुजुर्गाें व कर्मचारियों के दांत और मुख की जांच की। इस दौरान दांतों की सुरक्षा से संबंधित डेंटल किट, फल भी दिए गए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डाॅ. हिमांशु सिंह, डाॅ. सदाशिव जोशी, डॉ. वीके सिंह मौजूद रहे।
-
फोटो-
चिकित्सक के लिए देश व जनता प्रथम
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नवीन के. के नेतृत्व में किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज ने कहा कि चिकित्सक समर्पित भावना से बिना रुके, बिना थके समाज की सेवा करते हैं। कोरोना संकट के के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लगातार काम किया। अपने बारे में सोचने की बजाय उन्होंने देश और देश की जनता को को पहले रखा। डॉ. नवीन ने कहा कि डॉक्टर समाज के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वह वास्तव में बीमारी और खराब स्वास्थ्य के सामने एकमात्र रक्षक हैं।
-
फोटो
जटिल ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक सम्मानित
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. जय कुमार ने चिकित्सकों की उस टीम को सम्मानित किया, जिनके द्वारा पिछले दिनों अस्पताल में गर्भाशय ट्यूमर का बड़ा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था। ऑपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. शिव मुनि राम ने किया था। जबकि सहायक के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. आशना राव थी।
इस मौके पर डॉ. जय कुमार ने ऑपरेशन को संपन्न कराने वाले चिकित्सक, निश्चेतक डाॅ.आलोक शर्मा सहित पूरी टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान डाॅ.सीएस आजाद, डाॅ. एके सिंह, डॉ. अजय देव कुलियार, डाॅ. कविता रानी शर्मा, डाॅ. साधना पाण्डेय, डाॅ. अनूप श्रीवास्तव, डाॅ. शुभा श्रीवास्तव, डॉ. अंशु रानी, डाॅ. वीके राय, डाॅ. पूनम मिश्रा, डाॅ. पूनम पांडे, डॉ. शिविका अस्थाना आदि मौजूद रहे।
-
फोटो-
रोटरी क्लब ने 57 यूनिट रक्तदान कर बीआरडी को सौंपा
गोरखपुर। डॉक्टर्स-डे के मौके पर रोटरी क्लब की ओर से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 57 यूनिट रक्तदान कर मेडिकल कॉलेज की टीम को सौंपा गया। इस मौके पर डॉक्टर और चार्टड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव आशीष दास, डॉ. अश्वनी कुमार अग्रवाल, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. मोहन झा, डॉ. सोहन कुमार, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. नदीम अरशद, डॉ. रमापति शुक्ल, डॉ. शरद श्रीवास्तव, सीए अमित बथवाल, सीए अनूप अग्रवाल, सीए प्रवीण कुमार अग्रवाल, सीए रजत राज अग्रवाल, सीए लाल बिहारी अग्रहरि, सीए अरुण गुप्ता, सीए प्रतीक अग्रवाल को सम्मानित किया गया।