फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में डीजे पर डांस को लेकर बवाल, बारातियों पर भीड़ ने बोला हमला- आठ गाड़ियों में तोड़फोड़

Sun, 03 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष कुछ वर्ष पूर्व गांव में आकर बसा है, जिसको लेकर पहले से ही गांव वालों से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच खोराबार से आए कुछ लोगों ने गांव के युवकों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग में शुक्रवार देर रात बरात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया। गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से बरातियों की करीब आठ गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घटना में गाड़ियों में सो रहे चालकों की जान बाल-बाल बची। पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, करमहां बुजुर्ग के रेहरवा निवासी योगेंद्र पासवान के घर पीपीगंज क्षेत्र के नया गांव निवासी जयराम पासवान के बेटे की बरात आई थी।

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष कुछ वर्ष पूर्व गांव में आकर बसा है, जिसको लेकर पहले से ही गांव वालों से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात डीजे पर डांस के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच खोराबार से आए कुछ लोगों ने गांव के युवकों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

मारपीट से आक्रोशित ग्रामीणों ने पलटवार करते हुए बरातियों पर हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने बरात में खड़ी करीब आठ गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पीआरवी और भटहट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे।

घटना में अरविंद यादव, जितेंद्र यादव और गौतम की गाड़ियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान बने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें