फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज में डॉ. आंबेडकर का बैनर हटाने पर बवाल

Wed, 01 Apr 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज। नगर पंचायत की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर का बैनर हटाए जाने को लेकर कस्बे में हंगामा हो गया। सोमवार रात हुई घटना के बाद मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर प्रशासन को आनन-फानन में नया बैनर लगवाना पड़ा।
मंगलवार को आंबेडकर चौराहे पर समर्थकों की बड़ी संख्या एकत्रित हुई और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीम सेवा आश्रम, त्रिशरण पंचशील बौद्ध धर्म के अनुयायी, सपा और बसपा समर्थक नगर में जुलूस निकालकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों में शैलेंद्र कुमार, देवनारायण बौद्ध, संतोष कुमार, सपा के पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल और बसपा के श्रवण जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी को मोहरा बनाकर कर्मचारियों पर दबाव डलवाया और डॉ. आंबेडकर का बैनर जबरन हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित लोग जुलूस के रूप में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी सुनील कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बैनर हटाने की घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें