फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भगवान नृसिंह की शोभायात्रा के लिए आरएसएस ने की बैठक, सीएम रहेंगे मौजूद; उड़ाएंगे रंग-अबीर

Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

श्रीहोलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने बताया कि शोभायात्रा पारंपरिक मार्ग से घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर बंधु सिंह पार्क, सराफा भवन, शेखपुर, श्रीराम जानकी मंदिर, लाल डिग्गी, मीरजापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, रेती का पुल, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुनः घंटाघर पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
आरएसएस के पदाधिकारियों ने की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर भगवान नृसिंह की शोभायात्रा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शनिवार को श्रीराम लीला मैदान में हुई। इसमें स्वयंसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रांत प्रचारक रमेश समेत संघ के अतिथि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि घंटाघर से निकलने वाली शोभायात्रा समाज को एकजुटता का संदेश देती है। भगवान नृसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा चार मार्च को सुबह नौ बजे से निकलेगी।

श्रीहोलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने बताया कि शोभायात्रा पारंपरिक मार्ग से घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर बंधु सिंह पार्क, सराफा भवन, शेखपुर, श्रीराम जानकी मंदिर, लाल डिग्गी, मीरजापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्य नगर, रेती का पुल, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुनः घंटाघर पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व आरती की जाएगी। प्रेमचंद नगर, गीता नगर एवं आर्य नगर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएग।

बैठक में प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक अजय नारायण, भाग प्रचारक मनीष, दक्षिण भाग संघ चालक ओम जालान, विभाग सह संघचालक आत्मा सिंह, भाग सह संघचालक राजाराम, शिवशंकर नगर कार्यवाह संदीप कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा अखिलेश्वर, रमाशंकर, नंदकिशोर अरुण प्रकाश मल्ल, ध्रुव मल्ल, शिवम पटवा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें