फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के प्रांतीय सम्मेलन में जनसंख्या नियंत्रण पर होगा मंथन, मोहन भागवत करेंगे अध्यक्षता

Thu, 23 Jan 2020 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पांच दिवसीय (23-27 जनवरी) प्रांतीय सम्मेलन में आदर्श भारतीय परिवार पर चर्चा होगी। इसका एजेंडा पहले से तय है। आरएसएस के मुताबिक, परिवारों में सद्भाव बना रहे और संयुक्त परिवार का संरक्षण हो, इस दिशा में संघ पहले से काम कर रहा है। एक आदर्श परिवार का स्वरूप कैसा होना चाहिए, इसपर विस्तार से बात होगी। माना जा रहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जो चर्चा चल रही है, उसपर चार प्रांतों के स्वयं सेवकों से राय ली जाएगी।
विज्ञापन


आरएसएस का पांच दिवसीय सम्मेलन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। साथ ही पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन के जरिए स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। आरएसएस प्रमुख का प्रवास 24 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन उनका सामाजिक समरसता, पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन होगा। 25 जनवरी को आरएसएस प्रमुख के समक्ष चार प्रांतों के अधिकारी, प्रचारक ग्रामीण विकास के साथ ही पर्यावरण, समरसता और कुटुंब के क्षेत्र में किए गए कामकाज की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वह 27 जनवरी तक गोरखपुर में रहेंगे। सम्मेलन में पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरक्ष, कानपुर, अवध और काशी प्रांत के कार्यकर्ता, प्रचारक हिस्सा लेंगे।

प्रांत कार्यवाह संजीत कुमार ने बताया कि आरएसएस प्रमुख का प्रवास चार दिनों का होगा। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय सुभाषनगर सूरजकुंड में चार प्रांतों के स्वयं सेवक जुट रहे हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय स्वयं सेवक सारी व्यवस्था को बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

प्रांत कार्यवाह के मुताबिक आरएसएस प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण पर हुए कामकाज की समीक्षा और चर्चा करेंगे। इस दिशा में संघ पहले से काम कर रहा है। पूरा विश्व पर्यावरण संकट से जूझ रहा है। गर्म होते पर्यावरण और पिघलते ग्लेशियरों के कारण मानव जीवन का भविष्य खतरे में है। पर्यावरण संरक्षण पर भारत का काम सराहनीय है। पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।

सामाजिक समरसता पर कामकाज देखेंगे
प्रांत कार्यवाह ने बताया कि आरएसएस प्रमुख की मौजूदगी में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। संघ पहले से समरसता का भाव बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आतंकवाद से जूझते विश्व में भारतीय समाज यदि सुरक्षित है तो उसके मूल में समरस समाज की अवधारणा है। हिंदू समाज में छुआछूत, भेदभाव, जातीय संकीर्णताओं की कोई जगह नहीं है। इसे मिटाकर श्रेष्ठ और समरस समाज बनाने की आवश्यकता है।

गोरखपुर में गणतंत्र दिवस मनाएंगे आरएसएस प्रमुख
आरएसएस प्रमुख गणतंत्र दिवस गोरखपुर में ही मनाएंगे। सुबह झंडा फहराएंगे, फिर गोरखपुर महानगर के शाखा स्तर के स्वयं सेवकों से बातचीत करेंगे। 27 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के जिला प्रचारक और विभाग प्रचारकों के साथ बातचीत करेंगे।

आज आएंगे भागवत व होसबोले
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबेले बृहस्पतिवार को देर शाम गोरखपुर आएंगे। सह सरकार्यवाह को बुधवार को ही गोरखपुर आना था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव हो गया। अब संघ के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी एक साथ आएंगे। पहले दिन क्षेत्र प्रचारकों से संवाद होगा। 24 जनवरी से संघ परिवार के अलग-अलग कार्यक्रम होने लगेंगे। शाखाएं भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें