फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से 27.45 लाख की जालसाजी, केस दर्ज- साइबर टीम कर रही जांच

Mon, 23 Sep 2024 06:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

18 जून को पत्नी कोमल के फेसबुक एकाउंट पर कोटक इन्वेस्टमेन्ट क्लब नाम से एक लिंक आया, जिसमें शेयर मार्केट से संबंधित टिप्स देने की बात कही गई। पत्नी शेयर मार्केट में थोड़ी दिचस्पी रखती है, इस वजह से लिंक ओपेन कर उस ग्रुप से जुड़ गई। इसी लिंक से ऐप डाउनलोड करवा शेयर मार्केट में रुपये लगवाए गए और महिला संग ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स कर्मी की पत्नी से 27.45 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए शेयर मार्केट में रुपये लगाकर अधिक रुपये कमाने के चक्कर में फंस गई और ऐसे  उनके खाते से रकम साइबर ठगों ने खाली कर दिया।

विज्ञापन


झारखंड प्रांत के धनबाद जिला के छाताबाद निवासी दिलीप कुमार विश्वकर्मा ने केस दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, 18 जून को पत्नी कोमल के फेसबुक एकाउंट पर कोटक इन्वेस्टमेन्ट क्लब नाम से एक लिंक आया, जिसमें शेयर मार्केट से संबंधित टिप्स देने की बात कही गई।

पत्नी शेयर मार्केट में थोड़ी दिचस्पी रखती है, इस वजह से लिंक ओपेन कर उस ग्रुप से जुड़ गई। धीरे-धीरे उस ग्रुप के द्वारा गुगल प्ले स्टोर से बूल्क कोटक प्रो नाम का ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। धीरे-धीरे इस एप में ज्यादा प्रोफिट देने के नाम पर ट्रेडिंग करवाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी काम से उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ा। पत्नी की तरफ से 10 जुलाई को लगभग आठ लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिया गया। 15 जुलाई को कोटक इन्वेस्टमेन्ट क्लब ग्रुप के द्वारा बताया गया कि सहज सोलर सिस्टम का एक आईपीओ आने वाला और उसमें प्रोफिट होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

साथ ही यह भी बताया गया कि इस एप में पहले बिड लगाना है, उसके बाद पैसा देना है। 16 जुलाई को उनके द्वारा बताया गया कि आपका लगभग 20 लाख का आईपीओ लग गया और आपको 12 लाख रुपये और देने होगें, तब तक मैं शहर से बाहर ही था। पत्नी द्वारा फोन पर मुझे बताया गया कि एप में आईपीओ पाने के लिए 12 लाख रुपये और देना होगा। इसके बाद कई बार में खाते से 27.45 लाख रुपये कट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें