फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खनन माफिया ने बनाया चोरी का फर्जी वीडियो, युवक को हार्ट अटैक- मौत

Mon, 23 Sep 2024 04:25 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बड़हलगंज निवासी एक युवक अवैध खनन कराता है। उस पर गीडा थाने में अवैध खनन का केस भी दर्ज किया गया है। खनन विभाग ने उसकी गाड़ी भी पकड़ी थी। आरोपी को बड़गहन के मोनू पर संदेह था कि वह सूचना देकर गाड़ी पकड़वा दे रहा है। उसने मोनू का फर्जी चोरी करने का विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
mobile video new - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन माफिया ने एक युवक की चोरी का फर्जी वीडियो बनाकर उसे धमकाने की कोशिश की। इससे डरे युवक को हार्ट अटैक आ गया। उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। खनन माफिया पर विभाग ने कार्रवाई की है। उसे शक था कि युवक ने ही उसकी मुखबिरी की है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व में दर्ज केस में फरार खनन माफिया की खोज भी तेज हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज निवासी एक युवक अवैध खनन कराता है। उस पर गीडा थाने में अवैध खनन का केस भी दर्ज किया गया है। खनन विभाग ने उसकी गाड़ी भी पकड़ी थी। आरोपी को बड़गहन के मोनू पर संदेह था कि वह सूचना देकर गाड़ी पकड़वा दे रहा है।

इसके बाद खजनी इलाके की एक मकान पर उसे जबरन बुलाया। यहां एक कमरे में सामान बिखेरा गया था और कुछ रुपये भी रखे गए थे। एक युवक पहले से इसका वीडियो बना रहा था। मोनू के कमरे के अंदर जाते ही उसका भी वीडियो बना लिया गया।
विज्ञापन


फिर खनन माफिया ने कहा-अगर तुमने पुलिस में शिकायत की तो तुम्हें चोर बताकर केस दर्ज करा दूंगा। इसके बाद युवक डर गया और उसे हार्ट अटैक आ गया। पहले तो सामान्य दर्द समझकर अस्पताल गया, लेकिन वहां पर फिर उसे दूसरा अटैक आ गया।

आनन-फानन में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उसे आईसीयू में रखा गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने युवक से संपर्क किया तो सचाई सामने आई। डरे होने की वजह से युवक ने अभी तहरीर नहीं दी है। गीडा पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें