फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेजपाल के शानदार प्रदर्शन से फाइनल में पहुंची आरपीएसएफ

Tue, 31 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

2023-महिला वर्ग में फाइनल में पहुंची आरपीएसफ की टीम, आज होगा फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता-2023 के चौथे दिन सोमवार को पुरुष व महिला वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में तेजपाल, स्वामी व राहुल के शानदार खेल की बदौलत रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीम ने उत्तर रेलवे को 25-9, 25-16, 25-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी तरह महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व रेलवे ने पश्चिम रेलवे को एकतरफा मुकाबले में 25-23, 25-08, 25-21 अंकों से और रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने दक्षिण मध्य रेलवे को 25-23, 25-20, 25-06 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पूर्व रेलवे की अनिता, शिवानी और रेलवे सुरक्षा बल की जिस्मी जाॅन, रम्या का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन


इसके पूर्व खेले गए पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर रेलवे ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 25-13, 25-17, 25-18 अंकों से, रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने पूर्व तटीय रेलवे को 25-20, 25-21, 25-17 अंकों से, पूर्व रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को 25-18, 25-16, 25-20 अंकों से और दक्षिण रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे को 25-17, 25-20, 13-25 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक की भूमिका संकटा सिंह, विनोद सिंह, रमेश राय, प्रदीप यादव, ओंकार सिंह, अतुल सिंह, संदीप कुंदीर व भवर सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। शाम पांच बजे समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे चंद्र वीर रमण खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें