गोरखपुर (वि.)। सीबीएसई की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के कक्षा 10वीं के छात्र दिव्यांशु मिश्रा ने सफलता हासिल की है। प्रयागराज जोन की टॉप 100 सूची में दिव्यांशु को 28वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि गोरखपुर जनपद में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अजय शाही ने दिव्यांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रयागराज जोन के लाखों छात्र-छात्राओं में शीर्ष 100 में स्थान बनाना सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जनपद के हजारों छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन पूरे जनपद से केवल दिव्यांशु मिश्रा का ही चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
दिव्यांशु की इस शानदार उपलब्धि पर आरपीएम एकेडमी समूह के चेयरमैन अजय शाही, डायरेक्टर आराधना शाही, डायरेक्टर अरिहंत शाही, गरिमा शाही, प्रधानाचार्य रवि श्रीवास्तव सहित पूरे विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्लाइंट : आरपीएम एकेडमी