फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरपीएम एकेडमी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 08 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरपीएम ग्रीन सिटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। आरपीएम एकेडमी ने ग्रीन सिटी में आयोजित समारोह में विद्यालय के 27 मेधावी विद्यार्थियों को 40 और 45 हजार रुपये की छात्रवृत्ति और स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। कहा कि अच्छे परिवेश में ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह व सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल ने सम्मानित होने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। आरपीएम समूह के चेयरमैन अजय शाही ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड में विद्यालय के छात्रों ने गणित, विज्ञान, कामर्स व आर्ट्स चारों ही समूह में सर्वाधिक अंक लाकर पूरे मंडल में विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम में निदेशिका आराधना शाही, अरिहंत शाही, राज आदित्य शाही, स्मिता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य लता द्विवेदी, रवि श्रीवास्तव समेत छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन छात्रों को किया गया सम्मानित
कृतिका यादव, अभिनव विंद्रा, अभिषेक दीक्षित, प्रियांशी गुप्ता, तृजल त्रिपाठी, मोहम्मद फैजान अंसारी, अक्षरा साहू, सूर्यांश गुप्ता, अभिनव सिंह, अनुश्री श्रीवास्तव, सत्यम पांडेय, अदिति राय, रमजा अयमान, विवेक कुमार आर्या, समर्थ राय, आदर्श शुक्ला, देवांश मौर्या और 12वीं के हर्षित जायसवाल, नूपुर, संस्कार श्रीवास्तव, कुशल गुप्ता, निधि गुप्ता, आयुष यादव, आदित्य कुमार त्रिपाठी, नितेश यादव, संजना मौर्या व आदित्य कुमार पांडेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें