फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन के आने पहले रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भागने वालों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग पर महुआतर रेलवे पुल के नीचे रेल ट्रैक पर ट्रेन आता देख बाइक छोड़कर भागने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ टीम लगी हुई है। वहीं, पचपेड़वा के पास रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा करने वाले अमित चौहान को आरपीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था, जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दो प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर महुआतर रेलवे पुल के नीचे बाइक पर सवार दो युवक ट्रेन की पटरी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच गोमती नगर ट्रेन गोरखपुर से पीपीगंज की ओर जा रही थी। अचानक बाइक पटरी में फंस गई। ट्रेन को आता देख दोनों युवक कूदकर भाग गए और बाइक छोड़कर भाग गए। इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी, दोनों युवकों की पहचान हो गई है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। नकहा आरपीएफ इंस्पेक्टर अमरनाथ ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें