फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन में सफर के दौरान आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत, गोरखपुर स्टेशन पर उतारा गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- वाराणसी से छुट्टी लेकर घर जा रहे थे तेज प्रताप सिंह, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
विज्ञापन

गोरखपुर। छुट्टी लेकर घर जा रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनडीहा गांव निवासी तेज प्रताप सिंह आरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और उनकी पोस्टिंग वाराणसी के मडुआडीह में थी। बुधवार को वह अहमदाबाद-गोरखपुर ट्रेन से छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। साथ यात्रा कर रहे साथियों ने इसकी सूचना परिजनों और रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद गोरखपुर आरपीएफ और जीआरपी को भी जानकारी दी गई। शाम लगभग सवा छह बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंचते ही जीआरपी ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद जीआरपी थाने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। जीआरपी थाने के कार्यवाहक एसएसआई वीवी राजभर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें