फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोइंग प्रतियोगिता : 30 इवेंट में भाग लेंगे देशभर से 576 खिलाड़ी

Thu, 04 May 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी पहली बार उत्तर प्रदेश को मिली है। इसके तहत देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों की रोइंग प्रतियोगिता 27 से 31 मई तक शहर के रामगढ़ताल में होने जा रही है। रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरुष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में 7-7 इवेंट होंगे। इन सभी 30 इवेंट में देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के कुल 576 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

यह बातें, बुधवार को मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कही। वह जीडीए सभागार में रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जीडीए सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर थे। मंडलायुक्त ने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, जीडीए, खेल, युवा कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा, परिवहन, खाद्य एवं रसद, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।
मंडलायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर हुई स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी की बैठक में इन सभी इवेंट पर मुहर लग चुकी है। प्रतियोगिता निर्धारित होने के बाद ही अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल गोरखपुर आकर जरूरी दिशा निर्देश दे चुके हैं। कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हमें ऐसा आयोजन करना है कि किसी को भी असुविधा न हो और यहां आने वाले खिलाड़ी व उनके दल के लोग यादगार अनुभव लेकर जाएं।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी विनीत सिंह, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र मिश्र, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, अरुणेश शाही, दिनेश सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



सभी विभागों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी
बैठक में तय किया गया कि आयोजन से काफी पहले सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। रामगढ़ताल के पास नगर निगम मूवेबल टॉयलेट्स व पीने के पानी की व्यवस्था भी करेगा। जबकि जीडीए द्वारा खिलाड़ियों को इवेंट प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। आयोजन के दौरान समस्त आकस्मिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ रामगढ़ताल में दो रेस्क्यू बोट अलर्ट मोड पर रहेंगे। रोइंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी दलों को शहर के अच्छे होटलों में ठहराया जाएगा। होटलों पर स्वास्थ्य विभाग का एंबुलेंस दल (महिला-पुरुष स्टाफ समेत) की भी तैनाती रहेगी। दलों के खानपान की निगरानी खाद्य एवं रसद विभाग के जिम्मे होगी। होटलों से प्रतियोगिता स्थल तक टीमों के आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा। रामगढ़ताल के समीप बने वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सभी सुविधाओं के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया है।

-

रोइंग प्रतियोगिता का होगा प्रचार-प्रसार
जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। अधिक से अधिक लोग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे, इसके लिए जोरदार प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 12 मई से ही होगी। मशाल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली सजाने जैसे आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें