फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी जूनियर टीम रामगढ़ताल में ले रही थी प्रशिक्षण, मछुआरों ने रोइंग खिलाड़ियों पर किया हमला

Thu, 06 Nov 2025 11:53 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कोचों के अनुसार, 5 नवंबर की सुबह लगभग 8:00 बजे, जब रोइंग की जूनियर टीम (उत्तर प्रदेश) का प्रशिक्षण चल रहा था, तभी दो अज्ञात मछुआरों ने नाव से आकर खिलाड़ियों पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के दौरान खिलाड़ी प्रवीण, हरिनाथ, दीपक और शांतनु को निशाना बनाया गया। मछुआरों ने वॉटरपूल रोइंग बोर्ड को भी तोड़ दिया और खिलाड़ियों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल स्थित वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे रोइंग खेल के प्रशिक्षण के दौरान मछुआरों द्वारा बुधवार को खिलाड़ियों पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस संबंध में रोइंग कोच विकास पाल और अशोक कुमार ने थाना रामगढ़ताल में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

कोचों के अनुसार, 5 नवंबर की सुबह लगभग 8:00 बजे, जब रोइंग की जूनियर टीम (उत्तर प्रदेश) का प्रशिक्षण चल रहा था, तभी दो अज्ञात मछुआरों ने नाव से आकर खिलाड़ियों पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के दौरान खिलाड़ी प्रवीण, हरिनाथ, दीपक और शांतनु को निशाना बनाया गया। मछुआरों ने वॉटरपूल रोइंग बोर्ड को भी तोड़ दिया और खिलाड़ियों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

प्रशिक्षण में बाधा और डर का माहौल
कोचों ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहा है, जिसकी देखरेख में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कराई जा रही है। हमले के बाद से खिलाड़ी पानी में उतरने से डरने लगे हैं, और महिला खिलाड़ियों पर भी टिप्पणी की जा रही है, जिससे माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन

कोचों की मांग
कोच विकास पाल और अशोक कुमार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि हमले में क्षतिग्रस्त किए गए वॉटर बोर्ड और उपकरणों का नुकसान मुआवजे के रूप में दिलाया जाए। हमलावर मछुआरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें