उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को शहर के 56 केंद्रों पर प्रवक्ता परीक्षा का आयोजन होगा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई रास्तों पर आवागमन बंद भी किया गया है।
- फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर भेजा जाएगा।
- वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बाघागाड़ा से होकर भेजा जाएगा।
- लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कालेसर के पास सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- कप्तानगंज से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच थाना के पास सुबह आठ से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- देवरिया की ओर से आने वाले वाहन हाइवे से ही जाएंगे, शहर में इंट्री नहीं होगी।
- रोडवेज की बसें यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।
- कुशीनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोनी तिराहा, रामनगर से होकर भेजा जाएगा।
- महराजगंज, सिद्धार्थनगर जाने वाली बसों को यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, चारफाटक के रास्ते भेजा जाएगा।
इन रास्तों पर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर रोड, गोलघर, विजय चौक रोड, सुमेर सागर से विजय चौक रोड, शास्त्री चौक से घोष कंपनी रोड, आंबेडकर चौक से तमकुही रोड।
यातायात का दबाव बढ़ा तो ये रोड होंगे बंद
गोलघर से विजय चौक रोड, विजय चौक से किसी भी ओर चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, अग्रसेन से बक्शीपुर रोड पर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।