फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अतिरिक्त रोडवेज की बसें लगाई गईं, मुफ्त होगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अतिरिक्त रोडवेज की बसें लगाई गईं, मुफ्त होगी यात्रा
विज्ञापन

महराजगंज। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार 12 बजे से रात से सोमवार रात 12 बजे तक बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। पिछले वर्ष भी यह सुविधा थी। सुरक्षा को देखते हुए सीट की क्षमता के अनुसार ही बस में यात्रियों को बैठाया जाएगा। बसों को सैनिटाइज करके ही स्टेशन पर भेजा जाएगा। थर्मल स्क्रिनिंग एवं हैंड सैनिटाइज की व्यवस्था पर स्टेशन पर की गई है।
रविवार को बस स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क ओम प्रकाश, परिचालक अजीत यादव आदि व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। बागारपार, झनझनपुर से आई ज्ञानती देवी, गीता, मीना ने कहा कि गोरखपुर जाना है। राखी बांधकर लौटते वक्त मुफ्त यात्रा की सुविधा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंध महेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार भी मुफ्त यात्रा की व्यवस्था बहनों के लिए है। महराजगंज से लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, बनारस के लिए सेवा शुरू है। रक्षाबंधन पर महराजगंज डिपो से सात एवं सोनौली डिपो से दो अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैं। बस में बैठने वाले सभी यात्री पहले थर्मल स्क्रिनिंग कराएंगे। इसके बाद हैंडसैनिटाइज करेंगे और फिर बस में प्रवेश मिलेगा। सभी को मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा लोकल रूट पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें