फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो नवंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे रोडवेज कर्मचारी

Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय मजदूर संघ और परिवहन मजदूर महासंघ गोरखपुर डिपो की बैठक सोमवार को बस स्टेशन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में दो नवंबर धरना-प्रदर्शन और क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नायक ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम की नोटिस दी है। दो नंबर के बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो आठ नवंबर को परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ पर आंदोलन की शुरुआत होगी। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह, धनंजय मिश्रा, रमेश पांडेय, हेमंत कुमार, आकाश सिंह, जाहिद अंसारी, विनोद कुमार दिवाकर, सतीश सिंह, अमरेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार जयसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें