फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए टीम ने सड़क से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के शिव मंदिर गली में जीडीए टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटवाया। सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। इसकी शिकायत होेने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहुंचे जीडीए कर्मचारियों ने अतिक्रमण को तोड़वा दिया। शाहपुर निवासी शिवराज सक्सेना ने शिव मंदिर गली में अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को टीम पहुंची तो हसन और रफीक का अतिक्रमण पाया गया, जिसे टीम ने तोड़ दिया। इसके अलावा जय प्रकाश जायसवाल का अतिक्रमण भी हटवाया गया। किसी ने सीढ़ी तो किसी ने रैंप सहित अन्य तरह का अतिक्रमण किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें