फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस : दिव्यांगों के लिए चार सीटें आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस : दिव्यांगों के लिए चार सीटें आरक्षित
विज्ञापन

गोरखपुर। अब अनुबंधित सहित रोडवेज की सभी बसों में दिव्यांगों के लिए दो की जगह चार सीटें आरक्षित रहेंगी। पहले बसों में दिव्यांगजनों के लिए सिर्फ दो ही सीट आरक्षित होती थी। इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ दिव्यांगों को मिलेगा।
इस नई व्यवस्था के तहत दिव्यांगों के लिए बस के गेट के पास ही चारों सीटें आरक्षित की जाएंगी। सीटों के पास बड़े अक्षरों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट लिखा रहेगा। दिव्यांगजनों को बस में चढ़ने के लिए सुविधानजक हैंडल का भी प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा। आरक्षित सीटों पर किसी भी सामान्य यात्री को बैठने की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई सामान्य यात्री बैठ गया है तो दिव्यांग यात्री के आने पर सीट खाली कर देनी होगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने पत्र लिखकर इस आशय का दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि 31 दिसंबर तक सभी बसों में दिव्यांजनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर चार सीटें आरक्षित कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए बसों में अब चार सीट आरक्षित करने की व्यवस्था की जा रही है। कुछ बसों में चार सीटें आरक्षित भी कर दी गई हैं। इस व्यवस्था से दिव्यांगों की यात्रा और सुविधाजनक हो जाएगी।
-केके तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें