फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन बंद रहेंगे तरकुलहा मंदिर के मार्ग

Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के बना रहे थे हांडी मीट, चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी से दो दिन तरकुलहा मंदिर के मार्गों को बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मांस मछली की बिक्री के साथ मंदिर परिसर में भी मीट नहीं बनाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मांस मछली प्रतिबंधित करने के लिए दुकानदारों को पहले ही कड़ी चेतावनी दी है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय ने खाद्य सचल दल को निर्देशित किया है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अयोध्या मार्ग के सभी होटल एवं रेस्टाेरेंट का निरीक्षण करके भोजन की गुणवत्ता निश्चित करें।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को चौरीचौरा स्थित शत्रुधनपुर चौराहे पर बिना लाइसेंस के संचालित मेसर्स हांडी मीट के खिलाफ चालान की कार्रवाई की, जबकि सहजनवां की दो दुकानों से पनीर का नमूना लिया गया। नमूने को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है, जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय ने बताया कि हांडी मीट बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था, जबकि सहजनवां स्थित मेसर्स राही बटोही व मेसर्स प्रिंस जायसवाल से पनीर का नमूना लिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें