फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में एक की मौत, बस और कंटेनर चालक समेत 22 यात्री घायल

Mon, 06 Jan 2020 10:15 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में ट्रक और प्राइवेट लग्जरी बस में टक्कर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह भुवरिया के पास एक प्राइवेट बस साइकिल सवार दुधिया को टक्कर मारते हुए दूसरे लेन में पहुंच कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दुधिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस और कंटेनर के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में बस चालक और कंटेनर चालक समेत पांच लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और कंटेनर को रास्ते से हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।

मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवरियां के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे कोतवाली क्षेत्र के चिलौना निवासी 50 वर्षीय हरिहर यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बस अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पहुंच कर बस्ती की ओर जा रही कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कंटेनर और बस के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें