संतकबीरनगर में ट्रक और प्राइवेट लग्जरी बस में टक्कर
- फोटो : amarujala
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह भुवरिया के पास एक प्राइवेट बस साइकिल सवार दुधिया को टक्कर मारते हुए दूसरे लेन में पहुंच कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दुधिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस और कंटेनर के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए।
घायलों में बस चालक और कंटेनर चालक समेत पांच लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। क्रेन से क्षतिग्रस्त बस और कंटेनर को रास्ते से हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।
मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवरियां के पास साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे कोतवाली क्षेत्र के चिलौना निवासी 50 वर्षीय हरिहर यादव की मौत हो गई।
वहीं बस अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में पहुंच कर बस्ती की ओर जा रही कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कंटेनर और बस के चालक समेत 22 यात्री घायल हो गए।