फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्क्रब टायफस किट की खोज करने वाले आरएमआरसी के वैज्ञानिक हुए सम्मानित

विज्ञापन
स्क्रब टायफस किट की खोज करने वाले आरएमआरसी के वैज्ञानिक हुए सम्मानित
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली स्थित आईसीएमआर के मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के वैज्ञानिकों को स्क्रब टायफस किट की खोज के लिए दिल्ली के आईसीएमआर स्थित सभागार में शुक्रवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 45 मिनट में स्क्रब टायफस की पहचान करने वाली किट को बनाने पर मिला है। आईसीएमआर ने इसी साल से इसकी शुरुआत की है। इसके तहत आरएमआरसी समेत 27 संस्थानों में होने वाले पांच बेहतरीन शोध (रिसर्च) और पांच खोज (इनोवेशन) करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि आविष्कार की श्रेणी में आरएमआरसी की ओर से ईजाद की गई स्क्रब टायफस किट को शामिल किया गया है। उसे टॉप फाइव इनोवेशन में रखा गया। किट को ईजाद करने वाले निदेशक डॉ. रजनीकांत, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह और डॉ. पूजा भारद्वाज शामिल रहे। बताया कि यह सम्मान आईसीएमआर के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने दिया। यह सम्मान दिल्ली में डॉ. पूजा भारद्वाज ने लिया। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजीव ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के रोकथाम में यह आविष्कार काफी कारगर साबित होगा। 45 मिनट में ही स्क्रब टायफस की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें