फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऋण से सुधरेगी आर्थिक-सामाजिक स्थिति : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देश के आर्थिक विकास में बैंकों में महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में बैंक अपनी योजनाओं के माध्यम से बेहतर कार्य कर रहे हैं। ये बातें मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहीं। वह शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक, गोरखपुर की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 426.48 करोड़ का ऋण वितरित किया जा रहा है। इससे व्यवसायियों को अपने व्यवसाय के विस्तार में सहायता मिलेगी। साथ ही आम जनता की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी सुधार होगा। विशिष्ट अतिथि विधायक (ग्रामीण) विपिन सिंह थे। इस दौरान एक लाभार्थी को 22 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सिंह पवार ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें