हिरण्यावती नदी के बुद्धा घाट पर आचमन करते बापू।
- फोटो : KUSHINAGAR
हिरण्यवती नदी व भगवान बुद्ध की अस्थियों को पूजा
कसया(कुशीनगर)। बुधवार शाम को कथा व्यास मोरारी बापू ने रामाभार स्तूप के निकट बुद्धा घाट पर पहुंचकर बौद्धकालीन नदी हिरण्यवती की पूजा की। उन्होंने नदी के जल से आचमन भी किया। इसके बाद वे थाई मंदिर पहुंचे। जहां स्वर्ण कलश में रखीं भगवान बुद्ध की अस्थियों का दर्शन पूजन किया। इसके बाद कथा स्थल पर पहुंचकर भक्तों से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं को उन्होंने शॉल भेंट किया। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, प्रांजल तुलस्यान, सुमित त्रिपाठी, विक्रम अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।