फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों से रिशांग को मिला प्रवेश प्रस्ताव

Sat, 23 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पादरी बाजार के रिशांग श्रीवास्तव ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्हें यूके, रूस, चीन, जॉर्जिया, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, नेपाल और किर्गिस्तान के कई मेडिकल विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश का अवसर मिला है। साथ ही फीस में 82 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


रिशांग ने एकेड फ्लाई एजेंसी की ओर से आयोजित ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 1027वीं रैंक हासिल की। चार मई को आयोजित इस परीक्षा में देशभर के करीब आठ लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। रिशांग के पिता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीनियर एक्स-रे टेक्नीशियन हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। रिशांग ने बताया कि आगामी नीट परीक्षा में अच्छा मेडिकल कॉलेज मिलने पर वह भारत में ही पढ़ाई करना पसंद करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है। बेटे की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें