फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तापमान में वृद्धि से सर्दी से मिली राहत, तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
धूप निकलने के बाद पार्क में मस्ती करते बच्चे।
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले दो-तीन दिनों में मौसम में हुए बदलाव से राहत मिलने लगी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक मौसम लगभग ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को तापमान अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह जल्दी धूप खिलने के कारण दिन में लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, सूर्योदय के साथ ही ठंड लगने लगी। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 15.4 डिग्री सेल्सियस का रहा।
अधिकतम तापमान सात जनवरी से ही लगातार बढ़ रहा है। सात जनवरी को तापमान अधिकतम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि 16 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें