फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: रिंग रोड के साथ रामगढ़ताल अब और चमकेगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 03 Feb 2024 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। जुलाई 2023 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क के कार्य का शिलान्यास किया था। यह सड़क करीब नौ मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल नौका बिहार के पास फोरलेन निर्माण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहे रामगढ़ताल की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से ताल रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। 6.66 किलोमीटर लंबाई के रिंग रोड का निर्माण करीब 44 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबे सहारा इस्टेट से सटे रिंग रोड को विकसित करने में जीडीए जुटा है। रिंग रोड बनने के साथ इस मार्ग पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई जेट्टी भी बनाने जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों को आवागमन का एक नया और बढि़या विकल्प भी मिल जाएगा।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के किनारे पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक और कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। जुलाई 2023 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क के कार्य का शिलान्यास किया था। यह सड़क करीब नौ मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।

इसमें एक हिस्सा पैडलेगंज से लेकर मोहद्दीपुर तक है, जबकि दूसरा हिस्सा महादेव झारखंडी होते हुए सहारा इस्टेट तक है। आरकेबीके से पैडलेगंज तक 2.66 किलोमीटर एवं कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। योजना के मुताबिक, इस सड़क पर एक से डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनेगा।
विज्ञापन


 

रिंग रोड पर कराया जाएगा नई जेट्टी का निर्माण
नौकायन पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ काे कम करने के उद्देश्य से जीडीए ने रामगढ़ताल के अन्य हिस्सों को विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत जीडीए सहारा इस्टेट के पास नई जेट्टी बनाने जा रहा है। नई जेट्टी की डिजाइन तैयार करने के साथ करीब तीन करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया है। इस समय सहारा इस्टेट के करीब रिंग रोड पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य चल रहा है। रिंग रोड के निर्माण तक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को नौकायन के प्लेटफार्म नंबर दो से चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन

रिंग रोड बनने से मिलेगी यह सुविधा
रामगढ़ताल रिंग रोड के बनने से लोगों को टहलने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा। सुबह लोग रामगढ़ताल किनारे टहल सकेंगे। इस रोड पर फुटपाथ की सुविधा होगी। किनारों पर पैडलेगंज से लेकर नौकायन तक जैसी रेलिंग लगाई जाएगी। सजावटी लाइट से रामगढ़ताल का किनारा जगमगाए। इसके अलावा सजावटी पौधे भी लगेंगे। आगे चलकर स्ट्रीट फूड इत्यादि की योजना भी है।

रामगढ़ताल के रिंग रोड का काम तेजी से कराया जा रहा है। संभावना है कि मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक रिंग रोड का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। सहारा इस्टेट की तरफ निर्माण कार्य अभी कुछ किसानों के विरोध के चलते बंद है। जल्द रास्ता निकाल कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।- नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जीडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें