फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड : फिर आंदोलन करेंगे किसान, बनाई रणनीति

Mon, 28 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट/गोरखपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने रविवार के ईटहिया में पंचायत लगाकर रणनीति बनाई। किसानों ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। सोमवार को किसान अपनी मांगों से संबंधित पत्र कमिश्नर और डीएम को सौपेंगे। किसानों का कहना है कि सीएम ने मुआवजे के संबंध में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से उनके निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को ईटहियां में बालापार के विकास पांडेय, त्रयबंक उपाध्याय, धर्मेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र कुमार मिश्र, अनूप यादव और श्यामू सहित कई किसान जुटे। लोगों ने रिंग रोड में अधिग्रहित जमीन के मुआवजा को लेकर बातचीत की। किसानों ने कहा कि सीएम ने प्रशासनिक अफसरों से इतना मुआवजा देने को कहा था कि हम लोग आसानी से दूसरी जगह पर घर बनवा सकें। लेकिन इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
किसानों ने तय किया कि यदि प्रकरण को सुलझाया नहीं गया तो काम रोक दिया जाएगा। इसके पहले कमिश्नर और डीएम से मिलकर उनको मांग पत्र सौंपा जाएगा। हालांकि मुआवजा के लिए किसानों ने आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता ) दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें