फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन की धोखाधड़ी का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 30 Mar 2023 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

बृजेश ने कास्तकारों से उनकी जमीनों का बेचने के लिए एग्रीमेंट कराकर जमीन की प्लाॅटिंग साथियों संग की थी। ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर मौके पर दिखाई गई जमीन को परिवर्तित कर ग्राहकों व कास्तकारों के रुपये गबन करने की नियत से स्वयं कूटरचित नक्शा नजरी तैयार कर ग्राहकों को दूसरे अराजी नंबर में धोखाधड़ी से जमीन कई लोगों को बेची गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन का फर्जी नक्शा तैयार कर जालसाजी करने के आरोपी बृजेश कुमार शाही को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़ा गया आरोपी बृजेश शाही गोरखनाथ के राजेंद्र नगर का निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बृजेश ने कास्तकारों से उनकी जमीनों का बेचने के लिए एग्रीमेंट कराकर जमीन की प्लाॅटिंग साथियों संग की थी। ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर मौके पर दिखाई गई जमीन को परिवर्तित कर ग्राहकों व कास्तकारों के रुपये गबन करने की नियत से स्वयं कूटरचित नक्शा नजरी तैयार कर ग्राहकों को दूसरे अराजी नंबर में धोखाधड़ी से जमीन कई लोगों को बेची गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने पखारे कन्याओं के पांव, बोले- यही हमारे देश की संस्कृति है
विज्ञापन
विज्ञापन


बिकी हुई जमीन पर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राहकों को आज तक कब्जा नहीं दिया गया और न ही पैसा वापस किया गया। ग्राहकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें