फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाेर-चोर के शोर के बीच दग गई रिवाल्वर ...युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके के ओझवली गांव में चोरों को पकड़ने के लिए ग्रामीण दे रहे थे पहरा
विज्ञापन




बड़हलगंज (गोरखपुर)। ओझवली गांव में रविवार रात चोरों को पकड़ने के लिए पहरा दे रही टोली में शामिल एक युवक, चोर-चोर के शोर के बीच लाइसेंसी रिवाल्वर अचानक दगने से घायल हो गया। परिजन और पहरा दे रहे साथी उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।



ओझवली में किराने की दुकान चलाने वाले श्रीप्रकाश ओझा रविवार रात में 12 बजे गांव में युवकों के साथ पहरा दे रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से अपने मित्र कार पेंटर अरविंद विश्वकर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर वह कमर में खाेसे थे। इसी दौरान चोर-चोर का शोर हुआ और भाग-दौड़ के दौरान रिवाल्वर दग गई, जिससे गोली श्रीप्रकाश के पेट में लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, चार कारतूस व एक खोखा बड़हलगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजन ने तहरीर देने से इंकार कर दिया है। बीआरडी में भर्ती श्रीप्रकाश की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें