फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लाॅट में मिट्टी डालने का खेल बंद, अब नाले की दीवार के किनारे डाली जा रही मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाॅट में मिट्टी डालने का खेल बंद, अब नाले की दीवार के किनारे डाली जा रही मिट्टी
विज्ञापन

-गोड़धोइया नाला में नाले की दीवार के किनारे मिट्ट डालने से आएगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला से निकली हुई मिट्टी को मिलीभगत से प्लाट में डालने का खेल खत्म हो गया है। अधिकारियों की सख्ती के बाद इस पर रोक लग गई है। वहीं, मजबूती के लिए नाले की दीवार के किनारे मिट्टी डाली जा रही है। इसके साथ ही जहां मकानों के कुछ हिस्से तोड़े गए हैं, वहां भी मिट्टी डालने का कार्य शुरू हुआ है ताकि मकानों की नींव के किनारे जल भराव से दिक्कत न आए।
मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, लेकिन कई स्थानों पर नाले की दीवार और नाला और मकान के बीच मिट्टी नहीं डाली गई है। इस कारण बरसात में मकानों की दीवार दरकने की आशंका है। अब इसमें तेजी लाई गई है। बशारतपुर के राज नगर मोहल्ले में सोमवार को दो पोकलेन लगाकर नाले की दीवार के किनारे मिट्टी डालने का कार्य शुरू हुआ है। दोनों पोकलेन एक-एक ओर लगा दी गई है, जबकि नाले की सतह की भी सफाई हुई ताकि बारिश हो तो पानी आसानी से निकल जाए।
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला के किनारे रहने वाले उन लोगों की चिंता अधिक है, जिनके मकानों का कुछ हिस्सा नाला निर्माण के लिए तोड़ा गया है। अब उन्हें डर सता रहा है कि बरसात में उनकी नींव के पास जलभराव हुआ तो दिक्कत बढ़ सकती है, क्योंकि करीब चार किमी लंबाई में पक्के नाला का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण वहां मजबूती कम है और जल भराव से दिक्कत बढ़ेगी। सोमवार को जब नाला के दीवार के पास मिट्टी डाली जाने लगी तो लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्ले के रंजीत सिंह और अर्पित श्रीवास्तव का कहना था कि यही काम पहले होना चाहिए था। वहीं, कमलेश चौधरी ने कहा कि इससे कम से कम घर की नींव पर असर नहीं पड़ेगा। यह एक अच्छा कमद है।
विज्ञापन


गोड़धोइया का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जबकि नाला और मकानों की मजबूती के लिए दीवारों के किनारे मिट्टी डाली जा रही है। निर्देश दिए गए कि किसी के निजी के फायदे के लिए कहीं भी मिट्टी न डाली जाए।
रतनसेन सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें