फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर अग्निशमन केंद्र का डीजी ने किया निरीक्षण, परखीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं सुजीत पांडेय ने सोमवार को गोलघर स्थित अग्निशमन केंद्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के सभी अग्निशमन वाहन, उपकरण, बैरक और कंट्रोल रूम की कार्यक्षमता को जांचा और आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन

डीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी उपकरणों और वाहनों का नियमित निरीक्षण व रखरखाव किया जाए। यही तैयारी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने विशेष रूप से आगामी फायर सीजन के मद्देनजर तैयारियों पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद महानिदेशक ने केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की ड्यूटी, प्रशिक्षण और कार्य अनुभवों पर चर्चा की व कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक समस्याओं को भी सुना। यह पहल कर्मचारियों के मनोबल और आपातकालीन कार्यक्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।
उन्होंने जोन के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में केन्द्रों पर उपलब्ध स्टाफ, वाहनों और उपकरणों की स्थिति, नवनिर्मित केंद्रों के निर्माण कार्य की प्रगति व आगामी फायर सीजन के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। डीजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति में कोई कमी न रहे। सभी केंद्र पूर्ण रूप से तैयार रहें।
विज्ञापन

डीजी के निर्देशों के बाद मंगलवार को ही सभी वाहनों, फायर फाइटिंग उपकरणों और कंट्रोल रूम को नियमित रूप से जांचने का अभियान शुरू कर दिया गया। इस मौके पर महानिदेशक ने अधिकारियों को भविष्य में फायर सुरक्षा मानकों के अनुपालन और तकनीकी नवाचारों को लागू करने पर भी जोर दिया, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की आग या आपात स्थिति का सामना तेज और प्रभावी तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें