फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नौकरानी ने बजाई घंटी, नहीं खुला दरवाजा तो पुलिस को कर दी कॉल, फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ निकाला शव

Fri, 19 May 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ में रिटायर बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक जितेंद्र पिछले कुछ महीनों से घर में अकेले ही थे।  दो बेटियां और पत्नी बाहर थीं। नौकरानी की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
लाश के साथ फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के खेतान हॉस्पिटल के पीछे आदित्यपुरम कॉलोनी में स्थित एक घर में शुक्रवार सुबह 68 वर्षीय रिटायर बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार गौड़ का शव मिला। शव घर में वाशिंग मशीन के पास ही औंधे मुंह पड़ा हुआ था। नौकरानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच की है। आशंका है कि बीमारी से उनकी मौत हो गई है। पिछले कुछ समय से घर में अकेले ही रह रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में मैनेजर पद से रिटायर जितेंद्र कुमार आदित्यपुरम कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते थे। नौकरानी कविता ने बताया कि जितेंद्र की दो बेटियां हैं, जिसमें बड़ी बेटी सोनी गुड़गांव में एक कंपनी में काम करती हैं। छोटी बेटी पूजा का विवाह कोरिया में हुआ है। वह अपने पति के साथ वहीं रहती हैं। होली के पहले से ही जितेंद्र कुमार की पत्नी बड़ी बेटी के पास चली गई, तब से वहीं पर हैं। चार से पांच महीने से मृतक अकेले ही घर में रह रहे थे।

 ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे। नौकरानी ने बताया कि मैं केवल सुबह आकर घर में झाड़ू पोछा का काम करके चली जाती हूं, साहब अपना खाना खुद बनाते हैं। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से तीन-चार दिन से आ नहीं रही थी। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे आई हूं। मेन गेट को खोलकर बरामदे में झाड़ू लगाकर कई बार घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई भी प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी गोविंद को जाकर बताया। उन्होंने भी कई बार घंटी बजाई। आवाज दी लेकिन, अंदर से कुछ भी आहट नहीं होने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। फिर 112 नंबर को सूचना दी, मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस औ फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ अंदर घुसी तो देखा की जितेंद्र कुमार गौड़ बाथरूम के दरवाजे के बाहर वाशिंग मशीन के बगल में मुंह के बल गिरे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें