मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन और अपने गुरु ब्रह्मलीन अवेधनाथ के समाधि स्थल पर माथा टेकने के बाद मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास की आरती की। मुख्यमंत्री के रविवार की शाम तक लखनऊ प्रस्थान कर जाने की उम्मीद है।